कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित
नरसिंहपुर | SMP24NEWS 15/12/2025 कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 6 शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) वितरित किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।…
