नरसिंहपुर | SMP24NEWS 15/12/2025
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 6 शासकीय सेवकों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) वितरित किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि शासकीय सेवकों द्वारा अपने कार्यकाल में दी गई सेवाएं शासन एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण रही हैं। सेवा निवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर जिन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किए गए, उनमें अबू हसन जाहिद, श्री लखन सिंह रघुवंशी, श्री सुशील कुमार जैन, श्री श्याम लाल साहू, श्री शकुन राय एवं श्री नरेन्द्र मेहरा शामिल रहे।





